ePaper

जम्मू कश्मीर : कुलगाम में प्रदर्शनकारियों व सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, 20 घायल

Updated at : 29 May 2019 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर : कुलगाम में प्रदर्शनकारियों व सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प, 20 घायल

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को एक तलाशी अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुयी जिसमें 20 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि ताजीपुरा इलाके में यह अभियान तड़के शुरू हुआ था. उन्होंने बताया कि वहां आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को एक तलाशी अभियान के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुयी जिसमें 20 लोग घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि ताजीपुरा इलाके में यह अभियान तड़के शुरू हुआ था. उन्होंने बताया कि वहां आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया. उन्होंने कहा कि जब सुरक्षाकर्मी तलाशी अभियान चला रहे थे, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए और उनपर पथराव शुरू कर दिया.

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और और पैलेट गन का इस्तेमाल किया. इस घटना में करीब 20 लोग घायल हो गए.

अधिकतर घायलों का इलाज कुलगाम के एक स्थानीय अस्पताल में किया गया. गंभीर रूप से घायल चार युवकों को इलाज के लिए यहां एक अस्पताल में भेजा गया. इलाके में कोई आतंकवादी नहीं मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी समाप्त कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola