मोदी की जीत पर क्या कह रही है पाकिस्तानी मीडिया, जानिये

इस्लामाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करके पांच साल का लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने पर पाकिस्तान की मीडिया ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. मीडिया के एक वर्ग ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर मिला प्रचंड जनादेश करार दिया है जबकि अन्य वर्ग ने इसे दक्षिणपंथियों की जीत के […]
इस्लामाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करके पांच साल का लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने पर पाकिस्तान की मीडिया ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है. मीडिया के एक वर्ग ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर मिला प्रचंड जनादेश करार दिया है जबकि अन्य वर्ग ने इसे दक्षिणपंथियों की जीत के वैश्विक चलन का परिणाम बताया है . ‘डॉन’ ने अपने मुख्यपृष्ठ में लिखा कि मोदी ने आम चुनाव में राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर प्रचंड बहुमत प्राप्त किया. समाचार पत्र ने कहा, ‘‘सीमा पार बालाकोट में हवाई हमले के रणनीतिकार के रूप में स्वयं को पेश करके मोदी ने विपक्ष को बुरी तरह पछाड़ दिया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




