चुनाव आयोग ने ट्विटर से एक्जिट पोल संबंधी पोस्ट हटाने को कहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 May 2019 8:01 AM
नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने ट्विटर को एक्जिट पोल संबंधी एक ट्वीट को संभवत: हटाने को कहा है. इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चुनाव आयोग ने यह कदम एक “शिकायत” मिलने के बाद उठाया है. साथ ही बताया कि यूजर ने बाद में ट्वीट हटा लिया. हालांकि […]
नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने ट्विटर को एक्जिट पोल संबंधी एक ट्वीट को संभवत: हटाने को कहा है. इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चुनाव आयोग ने यह कदम एक “शिकायत” मिलने के बाद उठाया है. साथ ही बताया कि यूजर ने बाद में ट्वीट हटा लिया. हालांकि सूत्रों ने शिकायत के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी.
एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया “चुनाव आयोग की ओर से ऐसा कोई आदेश आज जारी नहीं किया गया है. हमें बस एक मामले की जानकारी दी गयी थी जिसे यूजर ने खुद ही हटा लिया था.” इससे एक दिन पहले ही चुनाव आयोग ने तीन मीडिया आउटलेट को लोकसभा चुनावों के “नतीजों का अनुमान” जताने वाले सर्वेक्षण का कथित तौर पर प्रकाशन करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










