ePaper

रमजान को लेकर मतदान का समय बदलने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

Updated at : 13 May 2019 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
रमजान को लेकर मतदान का समय बदलने की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें रमजान के मद्देनजर मतदान के समय को परिवर्तित करने की मांग की गयी थी. अधिवक्ता निजामुद्दीन पाशा ने यह याचिका दायर की थी और सुप्रीम कोर्ट से यह आग्रह किया था कि वह चुनाव आयोग को यह निर्देश दे कि वह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें रमजान के मद्देनजर मतदान के समय को परिवर्तित करने की मांग की गयी थी. अधिवक्ता निजामुद्दीन पाशा ने यह याचिका दायर की थी और सुप्रीम कोर्ट से यह आग्रह किया था कि वह चुनाव आयोग को यह निर्देश दे कि वह मतदान के समय को सुबह सात बजे की बजाय सुबह पांच बजे से कर दे.

गौरतलब है कि छठे चरण के मतदान से पहले सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से यह कहा था कि वह रमजान को देखते हुए मतदान के समय में बदलाव करे, ताकि मुसलमान मतदाताओं को परेशानी ना हो, लेकिन चुनाव आयोग ने उस सलाह को दरकिनार कर दिया था. अब मात्र एक चरण का ही मतदान शेष है, इसलिए भी अब यह मांग बहुत व्यावहारिक प्रतीत नहीं होती, ऐसा कोर्ट ने कहा.

कठिन सवालों का कांग्रेस के पास जवाब है, जो हुआ सो हुआ, लेकिन हम आतंकियों के घर में घुसकर मारते हैं…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola