कांग्रेस नेता खड़गे का पीएम मोदी पर विवादित बयान, कहा- .... तो क्या फांसी लगा लेंगे
Updated at : 12 May 2019 8:32 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्लीः कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है. गुलबर्गा संसदीय सीट से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे खड़गे ने कलबुर्गी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मोदी जहां भी जाते […]
विज्ञापन
नयी दिल्लीः कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है. गुलबर्गा संसदीय सीट से तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे खड़गे ने कलबुर्गी में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं वहां कहते हैं कि कांग्रेस को 40 सीटें नहीं मिलेंगी। क्या उनके बातों पर आपको भरोसा है? अगर कांग्रेस को 40 से ज्यादा सीटें मिलेगी तो क्या मोदी दिल्ली के विजय चौक पर फांसी लगाएंगे?
Mallikarjun Kharge, Congress in Kalaburagi: Wherever he goes, Modi keeps saying that Congress will not win 40 seats. Do you believe that? If Congress gets more than 40 seats, will Modi hang himself at Delhi's Vijay Chowk? pic.twitter.com/ti3uPIYqlV
— ANI (@ANI) May 12, 2019
यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री मोदी को लेकर इस तरह का बयान सामने आया है. इससे पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री मोदी पर रंगभेदी टिप्पणी की थी. उन्होंने मोदी को काला अंग्रेज बताया था. हाल ही में महाराष्ट्र कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पीएम की तुलना आधुनिक औरंगजेब से की थी. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को दुर्योधन बताया था.
बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे की गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती है. वह 2014 में बीजेपी की लहर के बावजूद अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे थे. खड़गे लोकसभा में कांग्रेस दल के नेता हैं और पूर्व की यूपीए सरकार में रेल मंत्री जैसा अहम पद संभाल चुके हैं. इसके अलावा वह कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




