ePaper

दिल्ली में सपा दो सीटों पर आप का और बाकी पर बसपा उम्मीदवारों का करेगी समर्थन

Updated at : 07 May 2019 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में सपा दो सीटों पर आप का और बाकी पर बसपा उम्मीदवारों का करेगी समर्थन

नयी दिल्ली : समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को कहा कि वह दिल्ली में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का और दो सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) का भी समर्थन करेगी. सपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आर एस यादव ने एक बयान में कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार दिल्ली में सपा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को कहा कि वह दिल्ली में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का और दो सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) का भी समर्थन करेगी.

सपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आर एस यादव ने एक बयान में कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार दिल्ली में सपा कार्यकर्ता बसपा उम्मीदवारों के लिए काम करेंगे.

यादव ने कहा, ‘‘हम नयी दिल्ली और उत्तर पश्चिम दिल्ली (आरक्षित) सीटों पर आप उम्मीदवारों का भी समर्थन करेंगे क्योंकि बसपा ने वहां अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं.’

बसपा ने पूर्वी दिल्ली से संजय गहलोत, उत्तर पूर्वी दिल्ली से राजवीर सिंह, पश्चिम दिल्ली से सीता शरण, चांदनी चौक से शाहिद अली और दक्षिणी दिल्ली से सिद्धांत गौतम को चुनाव मैदान में उतारा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola