दिल्ली में कांग्रेस-आप के गठबंधन से होता भाजपा को फायदा, पढ़ें क्या बोले हर्षवर्धन

Updated at : 04 May 2019 10:05 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस-आप के गठबंधन से होता भाजपा को फायदा, पढ़ें क्या बोले हर्षवर्धन

नयी दिल्ली : कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की बातचीत भले ही विफल हो गयी हो लेकिन केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन का मानना है कि अगर यह गठबंधन हुआ होता तो इससे भाजपा को न केवल लोकसभा चुनाव में बल्कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी फायदा मिलता. लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की बातचीत भले ही विफल हो गयी हो लेकिन केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन का मानना है कि अगर यह गठबंधन हुआ होता तो इससे भाजपा को न केवल लोकसभा चुनाव में बल्कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भी फायदा मिलता.

लोकसभा चुनाव में चांदनी चौक से भाजपा के प्रत्याशी हर्षवर्धन ने बताया, ‘‘हमारे लिए यह प्रश्न नहीं है कि गठबंधन हुआ या नहीं. व्यक्तिगत रूप से मुझे लगता है कि अगर वे गठबंधन करते और अगर हम उस समझ के साथ उन्हें हराते, तो यह भाजपा के लिए बेहतर होता क्योंकि तब हम अगले चुनाव में भी इसका ध्यान रखते.”

हर्षवर्धन ने कहा कि वह आश्वस्त हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा की सभी सात सीटों पर भाजपा जीतेगी और विश्वास है कि भाजपा दोनों पार्टियों कांग्रेस और आप से काफी आगे रहेगी.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां तक भाजपा की बात है, अगर दोनों पार्टियों (कांग्रेस, आप) के बीच गठबंधन हुआ होता तो मैं दिल्ली में सबसे खुश व्यक्ति होता. चाहे वे अकेले लड़ें या साथ में, हम जीतने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा, दोनों पार्टियों से काफी आगे हैं फिर चाहे वे साथ हों या अलग हों. भाजपा को लोगों से जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिल रही हैं. ऐसे में, इस पूरी स्थिति में कोई दूसरा सवाल ही पैदा नहीं होता.

गौरतलब है कि काफी बातचीत के बाद भी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच गठबंधन नहीं हो सका. लोकसभा चुनाव में हर्षवर्धन चांदनी चौक संसदीय सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं जहां उनका मुकाबला कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल और आप के पंकज गुप्ता से है। दिल्ली में लोकसभा की सभी सातों सीटों पर 12 मई को मतदान होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola