VIDEO : भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूता फेंका गया, आरोपी गिरफ्तार

नयी दिल्ली : भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक अज्ञात शख्स ने जूता फेंका है. जूता फेंकने वाला व्यक्ति कानपुर का रहने वाला है, उसे भाजपा कार्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया है. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जूता फेंकने वाले के पास से जो विटिंग […]
नयी दिल्ली : भाजपा नेता जीवीएल नरसिम्हा राव पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक अज्ञात शख्स ने जूता फेंका है. जूता फेंकने वाला व्यक्ति कानपुर का रहने वाला है, उसे भाजपा कार्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया है. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
#WATCH Delhi: Shoe hurled at BJP MP GVL Narasimha Rao during a press conference at BJP HQs .More details awaited pic.twitter.com/7WKBWbGL3r
— ANI (@ANI) April 18, 2019
जूता फेंकने वाले के पास से जो विटिंग कार्ड बरामद किया है गया उसमें डॉ शक्ति भार्गव नाम लिखा हुआ है. आशंका जतायी जा रही है कि वह सपा या कांग्रेस का समर्थक है. उसने भाजपा नेता पर जूता तब फेंका वे अपना बयान दे रहे थे. नरसिम्हा राव ने कहा कि यह कांग्रेस समर्थक का काम है. जूता नरसिम्हा राव के चेहरे पर जाकर लगा है.
See Video –
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










