गुजरात लोस चुनाव : कांग्रेस-भाजपा के पांच को छोड़ सभी उम्मीदवार करोड़पति

Updated at : 07 Apr 2019 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
गुजरात लोस चुनाव : कांग्रेस-भाजपा के पांच को छोड़ सभी उम्मीदवार करोड़पति

अहमदाबाद : गुजरात में 26 लोकसभा सीटों के लिए चुनावी मैदान में उतरे भाजपा और कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों को छोड़कर सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं. उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के साथ जमा किये गये शपथ पत्रों से यह पता चला है. एक करोड़ रुपये से कम आय वाले पांच में से चार उम्मीदवार जनजातीय समुदाय […]

विज्ञापन
अहमदाबाद : गुजरात में 26 लोकसभा सीटों के लिए चुनावी मैदान में उतरे भाजपा और कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों को छोड़कर सभी उम्मीदवार करोड़पति हैं. उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों के साथ जमा किये गये शपथ पत्रों से यह पता चला है. एक करोड़ रुपये से कम आय वाले पांच में से चार उम्मीदवार जनजातीय समुदाय से संबंध रखते हैं.
दोनों दलों के सबसे अमीर उम्मीदवारों में कांग्रेस के मेहसाणा से उम्मीदवार अंबालाल पटेल शामिल हैं, जिनकी घोषित पूंजी 69.9 करोड़ रुपये है.
भाजपा उम्मीदवार और नवसारी से मौजूदा सांसद चंद्रकांत पटेल की घोषित पूंजी 44.6 करोड़ रुपये हैं. जामनगर से भाजपा सांसद पूनम मादम की घोषित पूंजी 42.7 करोड़ रुपये है वह इस बार भी जामनगर से चुनाव लड़ रही हैं. मेहसाणा से भाजपा की उम्मीदवार शारदाबेन पटेल के पास 44 करोड़ रुपए की पूंजी है. रमेश धाडुक ने 35.75 करोड़ रुपए की पूंजी की घोषणा की है. कांग्रेस के तीन और भाजपा के दो उम्मीदवारों की घोषित पूंजी एक करोड़ रुपए से कम है.
भरूच से भाजपा सांसद मनसुख वसावा की घोषित पूंजी 68.35 लाख रुपये, कांग्रेस उम्मीदवार शेरखान पठान की घोषित पूंजी 33.4 लाख रुपये, कच्छ से कांग्रेस उम्मीदवार नरेश माहेश्वरी की कुल पूंजी 38.13 लाख रुपये, भाजपा उम्मीदवार गीताबेन राठवा की घोषित पूंजी 86.3 लाख रुपए अैर कांग्रेस उम्मीदवार जीतू चौधरी की कुल घोषित पूंजी 66.1 लाख रुपये है.
कुल पूंजी में उम्मीदवारों, उनके जीवन साथियों एवं आश्रितों की चल एवं अचल संपत्ति शामिल होती है. गुजरात की 26 लोकसभा सीटों के लिए 573 उम्मीदवार मैदान में हैं और यहां 23 अप्रैल को चुनाव होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola