आचार संहिता के दायरे में नहीं आते राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले : ईसी सूत्र

नयी दिल्ली : निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधी मामले आदर्श आचार संहिता के दायरे में नहीं आते. यह पूछे जाने पर कि उपग्रह रोधी मिसाइल क्षमता के सफल प्रदर्शन संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा क्या आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है, अधिकारी ने कहा, […]
नयी दिल्ली : निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन संबंधी मामले आदर्श आचार संहिता के दायरे में नहीं आते. यह पूछे जाने पर कि उपग्रह रोधी मिसाइल क्षमता के सफल प्रदर्शन संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा क्या आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है,
अधिकारी ने कहा, ‘कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक हुई थी. उसके लिए निर्णय और आपदा प्रबंधन जैसे मामले आदर्श आचार संहिता के दायरे में नहीं आते और उनके लिए पहले मंजूरी की आवश्यकता नहीं है.’
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एलान किया कि भारत ने अंतरिक्ष में एंटी सैटेलाइट मिसाइल से एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराते हुए आज अपना नाम अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर दर्ज कराया और ऐसी क्षमता हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




