जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान शहीद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Mar 2019 11:41 AM
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के शाहपुर और केरनी इलाकों में शनिवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई और यह रातभर लगातार होती रही. […]
जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में रविवार को सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के शाहपुर और केरनी इलाकों में शनिवार शाम को करीब साढ़े पांच बजे सीमा पार से गोलीबारी शुरू हुई और यह रातभर लगातार होती रही. उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया.
पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सुबह करीब चार बजे जवान गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे तुरंत सैन्य अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गयी. पिछले चार दिनों में गोलीबारी में दो जवानों की मौत हो चुकी है.
गुरुवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की बिना उकसावे की गोलीबारी में 24 वर्षीय राइफलमैन यश पॉल शहीद हो गए थे. गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारत के हवाई हमलों के बाद से सीमा पर तनाव बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










