ePaper

मायावती की कांग्रेस को ललकार, सभी 80 सीटों पर लड़े चुनाव

Updated at : 19 Mar 2019 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
मायावती की कांग्रेस को ललकार, सभी 80 सीटों पर लड़े चुनाव

लखनऊ : कांग्रेस द्वारा सपा बसपा रालोद गठबंधन के लिए सात सीटें छोडे जाने पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायवाती ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन हेतु सात सीटें छोड़ने की भ्रांति ना फैलाये, वह प्रदेश की पूरी अस्सी सीटों पर लड़ने के लिए स्वतंत्र है. मायावती के सुर में सुर […]

विज्ञापन

लखनऊ : कांग्रेस द्वारा सपा बसपा रालोद गठबंधन के लिए सात सीटें छोडे जाने पर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायवाती ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन हेतु सात सीटें छोड़ने की भ्रांति ना फैलाये, वह प्रदेश की पूरी अस्सी सीटों पर लड़ने के लिए स्वतंत्र है. मायावती के सुर में सुर मिलाते हुए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनका गठबंधन भाजपा को हराने में सक्षम है, कांग्रेस किसी तरह का भ्रम न पैदा करे.

गौरतलब है कि रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रदेश की सात सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारने का एलान किया था. बसपा सुप्रीमो ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा कि बीएसपी एक बार फिर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा किसी भी प्रकार का तालमेल या गठबंधन नहीं है.

हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आये दिन फैलाये जा रहे भ्रम में कतई न आयें. उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि कांग्रेस यूपी में भी पूरी तरह से स्वतंत्र है कि वह यहां की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करके अकेले चुनाव लड़े अर्थात हमारा यहां बना गठबंधन अकेले भाजपा को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है. कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन हेतु सात सीटें छोड़ने की भ्रांति न फैलाये.

कांग्रेस ने सपा-बसपा गठबंधन के लिए छोड़ी थीं सात सीटें : राज बब्बर ने बताया था कि कांग्रेस सपा-बसपा-रालोद के लिए सात सीटें छोड़ रही है इनमें मैनपुरी, कन्नौज और फिरोजाबाद शामिल हैं.

इसके अलावा पार्टी उन सीटों पर किसी प्रत्याशी को नहीं उतारेगी, जिन पर बसपा सुप्रीमो मायावती, रालोद प्रमुख अजित सिंह और उनके बेटे जयंत के लड़ने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी सीटें कांग्रेस के लिए छोडी हैं. उसी क्रम में हम गठबंधन के लिए सात सीटें छोड़ रहे हैं. बब्बर ने बताया कि कांग्रेस ने गोंडा और पीलीभीत सीटें अपना दल को देना तय किया है.

कन्फ्यूजन न फैलाये कांग्रेस : अखिलेश

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा सात सीटें बसपा, सपा और रालोद गठबंधन के लिए छोड़ने को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधा है.

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर सोमवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह का कंफ्यूजन न पैदा करे. अखिलेश यादव ने मायावती के उस ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए लिखा जिसमें मायावती ने सात सीटें छोड़ने पर कांग्रेस पर निशाना साधा था. सपा अध्यक्ष ने लिखा कि उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और आरएलडी का गठबंधन बीजेपी को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है.

कोई कन्फ्यूजन नहीं, भाजपा के खिलाफ है लड़ाई : प्रियंका

लखनऊ : मायावती के बयान पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दो टूक अंदाज में जवाब दिया है. प्रयागराज से वाराणसी तक बोट यात्रा कर रहीं प्रियंका गांधी ने कहा है कि हमारे अंदर किसी प्रकार का कोई कन्फ्यूजन नहीं है, हम भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ लड़ रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola