सपा-बसपा देवबंद व योगी आदित्यनाथ शाकंभरी पीठ से करेंगे चुनावी शंखनाद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Mar 2019 6:17 AM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एशिया के सबसे बड़े इस्लामिक शिक्षण संस्थान देवबंद से अपना चुनाव प्रचार शुरू करने की घोषणा पर मायावती और अखिलेश यादव पर निशाना साधा. एक कार्यक्रम में योगी ने कहा कि देवबंद से चुनाव प्रचार शुरू करना उनकी प्राथमिकता एवं झुकाव को दर्शाता है. वह अपना चुनाव […]
विज्ञापन
लखनऊ : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एशिया के सबसे बड़े इस्लामिक शिक्षण संस्थान देवबंद से अपना चुनाव प्रचार शुरू करने की घोषणा पर मायावती और अखिलेश यादव पर निशाना साधा. एक कार्यक्रम में योगी ने कहा कि देवबंद से चुनाव प्रचार शुरू करना उनकी प्राथमिकता एवं झुकाव को दर्शाता है. वह अपना चुनाव प्रचार देवबंद से 40 किलोमीटर दूर सहारनपुर स्थित शाकंभरी देवी पीठ से करेंगे.
समझा जाता है कि योगी नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 25 मार्च को शाकंभरी पीठ आयेंगे और इस दिन अपना चुनाव प्रचार शुरू करेंगे. सपा-बसपा और आरएलडी गठबंधन ने अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए जहां देवबंद को चुना है वहीं, योगी शाकंभरी पीठ से चुनावी शंखनाद करेंगे.
गठबंधन सात अप्रैल से चुनाव प्रचार शुरू करने जा रहा है. पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. पहले चरण में पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर मतदान होगा. इस पीठ के बारे में कहा जाता है कि शाकंभरी देवी ने इस स्थान पर महिषासुर राक्षस का वध किया था. मान्यता यह भी है कि देवी ने यहां 100 वर्षों तक ध्यान किया और वह प्रत्येक महीने के अंत में शाकाहरी भोजन करती थीं. शाकाहारी भोजन करने के चलते उनके नाम पर इस मंदिर का नामकरण शाकंभरी देवी हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




