जम्मू को दहलाने की साजिश नाकाम, समय रहते IED का पता चला, बड़ा हादसा टला
जम्मू : शनिवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब यहां अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक आईईडी का समय रहते पता लगा लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खोर पल्लानवाला मार्ग पर नंदवाल चौक में नियमित गश्त के दौरान पुलिस दल ने सड़क किनारे लगायी […]
जम्मू : शनिवार को एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब यहां अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के नजदीक आईईडी का समय रहते पता लगा लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि खोर पल्लानवाला मार्ग पर नंदवाल चौक में नियमित गश्त के दौरान पुलिस दल ने सड़क किनारे लगायी गयी आईईडी देखी. उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों ने पूर्वाह्न 10.55 बजे के आसपास सड़क किनारे संदिग्ध वस्तु देखी और सभी को सतर्क किया.
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस और सेना के बम निरोधक दस्तों के साथ अतिरिक्त पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा और विस्फोटक सामग्री को सफलतापूर्वक निष्क्रिय करने के पहले क्षेत्र को खाली कराया गया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अभी भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है कि क्या कहीं और आईईडी भी लगायी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए