ePaper

दो दिन की शांति के बाद पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

Updated at : 04 Mar 2019 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
दो दिन की शांति के बाद पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांवों और अग्रिम चौकियों को निशाना बना सीमा-पार झड़पों के लिए जारी दो दिन के शांति काल का उल्लंघन किया. रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘सीमा-पार से गोलीबरी देर रात करीब तीन बजे शुरू हुई, जो सुबह साढ़े […]

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार को अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित गांवों और अग्रिम चौकियों को निशाना बना सीमा-पार झड़पों के लिए जारी दो दिन के शांति काल का उल्लंघन किया.

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘सीमा-पार से गोलीबरी देर रात करीब तीन बजे शुरू हुई, जो सुबह साढ़े छह बजे तक चली.’ उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के अग्रिम चौकियों और गांवों पर मोर्टार और छोटे गोले दागने शुरू कर दिये थे.

प्रवक्ता ने कहा, ‘भारतीय सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया.’ उन्होंने बताया कि भारत की ओर किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शनिवार दोपहर को दो घंटे तक सीमा-पार से हुई गोलीबारी के अलावा शुक्रवार रात से नियंत्रण रेखा पर शांति बनी हुई थी.

इस शांति काल में सीमा पर रहने वाले लोगों को सीमा-पार गोलीबारी से काफी राहत मिली, विशेषकर पुंछ और राजौरी जिले में, जहां पाकिस्तान ने 50 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. इसमें एक परिवार के तीन सदस्य सहित चार लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं.

जैश-ए-मोहम्मद के पुलवामा में 14 फरवरी को किये आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों के शहीद होने के बाद भारत के 26 फरवरी को खैबर पख्तूनख्वाह प्रांत के बालाकोट में जैश-ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर हमला करने के बाद पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का उल्लंघन बढ़ गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola