ePaper

सर्जिकल स्ट्राइक 2 पर भरोसा लेकिन मरने वालों की संख्या पर पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम ने उठाया सवाल

Updated at : 04 Mar 2019 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक 2 पर भरोसा लेकिन मरने वालों की संख्या पर पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम ने उठाया सवाल

नयी दिल्ली : पुलवामा अटैक के बाद भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि भारत के एक गौरवान्वित नागरिक के तौर पर उन्हें पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविर पर की गई वायुसेना की कार्रवाई पर पूरा विश्वास है, लेकिन वहां 300-350 लोगों […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
पुलवामा अटैक के बाद भारतीय वायुसेना की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि भारत के एक गौरवान्वित नागरिक के तौर पर उन्हें पाकिस्तान के बालाकोट स्थित आतंकी शिविर पर की गई वायुसेना की कार्रवाई पर पूरा विश्वास है, लेकिन वहां 300-350 लोगों के मारे जाने की यह संख्या किसने बताई है. उन्होंने यह भी कहा कि पूरी दुनिया वायुसेना के इस अभियान पर यकीन करे, इस बारे में सरकार को प्रयास करने चाहिए.

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, "वायुसेना की कार्रवाई के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे पहले वायुसेना को सलाम किया. मोदी जी यह क्यों भूल जाते हैं?’ उन्होंने कहा, ‘वायुसेना के वायस एयर मार्शल ने कार्रवाई में मारे गए लोगों की संख्या के बारे में टिप्पणी करने से इनकार किया. विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया कि कोई आम व्यक्ति और सैनिक हताहत नहीं हुआ. फिर किसने मारे गए लोगों की संख्या 300-350 बताई?"

चिदंबरम ने यह भी कहा, ‘एक गौरवान्वित नागरिक के तौर पर मुझे अपनी सरकार में भरोसा है. लेकिन अगर हम चाहते हैं कि दुनिया इस पर विश्वास करे तो सरकार को विपक्ष पर निशाना साधने के बजाय इस दिशा में प्रयास करने चाहिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola