सीपीआइ ने कहा,सरकार माओवादियों पर से प्रतिबंध हटाये

विशाखापत्तनम : समाज के लिए वाम दल अतिवाद से आर्थिक अपराध और सांप्रदायिक हिंसा को ज्यादा नुकसानदेह बताते हुए सीपीआइ ने केंद्र और राज्य सरकारों को माओवादियों पर से प्रतिबंध हटाने के लिए कहा.सीपीआइ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के. नारायण ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार वामपंथ अतिवाद को कानून व्यवस्था […]
विशाखापत्तनम : समाज के लिए वाम दल अतिवाद से आर्थिक अपराध और सांप्रदायिक हिंसा को ज्यादा नुकसानदेह बताते हुए सीपीआइ ने केंद्र और राज्य सरकारों को माओवादियों पर से प्रतिबंध हटाने के लिए कहा.सीपीआइ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के. नारायण ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार वामपंथ अतिवाद को कानून व्यवस्था की समस्या मानकर रुख अपना रही है बजाए इसके कि यह एक सामाजिक आर्थिक समस्या है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘देश भर में व्याप्त आर्थिक अपराध और सांप्रदायिक हिंसा वाम अतिवाद की तुलना में ज्यादा खतरनाक है. गोली के लिए गोली थ्योरी ने कुछ राज्यों में कई जगहों पर अशांति उत्पन्न कर दी है. इसलिए, केंद्र और राज्य सरकारों को माओवादियों पर से प्रतिबंध हटाना चाहिए.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




