अमित शाह ने राहुल-प्रियंका पर कसा तंज : बोले-भाई की शादी नहीं हुई, इसलिए बहन आयी है...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2019 6:15 PM

विज्ञापन

गोधरा : गांधी परिवार को निशाना बनाते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री की सीट जन्मजात आरक्षित है। उन्होंने पूछा कि क्या इस पार्टी का कोई कार्यकर्ता कभी शीर्ष पद पाने की सोच सकता है. शाह ने कहा कि क्योंकि भाई (राहुल गांधी) की शादी नहीं हुई […]

विज्ञापन

गोधरा : गांधी परिवार को निशाना बनाते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को दावा किया कि कांग्रेस में प्रधानमंत्री की सीट जन्मजात आरक्षित है। उन्होंने पूछा कि क्या इस पार्टी का कोई कार्यकर्ता कभी शीर्ष पद पाने की सोच सकता है. शाह ने कहा कि क्योंकि भाई (राहुल गांधी) की शादी नहीं हुई है, इसलिए अब बहन (प्रियंका गांधी) (राजनीतिक मैदान में) आई है. उन्होंने कहा कि भाजपा में उनके जैसा एक आम बूथ कार्यकर्ता पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है और एक चायवाला (मोदी) प्रधानमंत्री बन सकता है.

इसे भी पढ़ें : अमित शाह का तंज – अपने सेनापति का नाम क्यों नहीं बता रहे राहुल गांधी

शाह ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाजपा का एक बूथ कार्यकर्ता था. मैं पार्टी का अध्यक्ष बन गया. चायवाला देश का प्रधानमंत्री बन गया. उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस का कोई कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बनने की सोच सकता है? उस पार्टी में यह सीट जन्मजात आरक्षित है.

शाह ने कहा कि भाजपा के किसी कार्यकर्ता को बड़े पदों पर पहुंचने के लिए किसी खास परिवार में जन्म लेने की जरूरत नहीं है. लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले महीने पार्टी महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी नियुक्त किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola