सूरत के दंपति ने अपनी शादी का कार्ड राफेल थीम पर छपवाया, प्रधानमंत्री ने सराहना की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2019 8:43 AM
सूरत : गुजरात के एक दंपति ने राफेल लड़ाकू विमान के थीम पर अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड डिजाइन किया है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंपति की प्रशंसा की. कार्ड के एक पेज पर राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के राजग सरकार के फैसले को सही ठहराया गया है. सूरत के दंपति युवराज पोखरना […]
सूरत : गुजरात के एक दंपति ने राफेल लड़ाकू विमान के थीम पर अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड डिजाइन किया है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंपति की प्रशंसा की. कार्ड के एक पेज पर राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के राजग सरकार के फैसले को सही ठहराया गया है. सूरत के दंपति युवराज पोखरना और उनकी होने वाली दुल्हन साक्षी अग्रवाल को लिखी चिट्ठी में मोदी ने कार्ड पर लिखी सामग्री को ‘‘सरल” बताया और कहा कि इसने उन्हें देश के लिए और भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.दंपति का विवाह 22 जनवरी को है.
सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुये पोखरना ने कहा कि उन्हें मोदी जी का पत्र मिला है. उस पत्र में मोदी ने लिखा, ‘युवराज और साक्षी की शादी की खुशी के अवसर पर पोखरना परिवार को हार्दिक बधाई. मेहमानों को भेजे गए शादी के निमंत्रण पत्र की एक अनूठी चीज पर मेरा ध्यान गया. इसकी सामग्री की सरलता राष्ट्र के प्रति आपकी चिंता और प्यार को दर्शाती है. इससे मुझे अपने देश के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है.’
पत्र के अनुसार मोदी ने लिखा, ‘सुखी और समृद्ध जीवन के लिए दंपति को शुभकामनाएं और आशीर्वाद.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










