ePaper

पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों पर की गोलाबारी, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Updated at : 09 Jan 2019 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों पर की गोलाबारी, भारतीय जवानों ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने लगातार दूसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये बुधवार को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे. रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में गुलपुर और खारी करमारा […]

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तानी सेना ने लगातार दूसरे दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुये बुधवार को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे. रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ जिले में गुलपुर और खारी करमारा में चौकियों को निशाना बनाया.

उन्होंने बताया, ‘‘सुबह करीब नौ बजे, पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पुंछ में छोटे हथियारों और भारी कैलिबर हथियारों से गोलियां चलाईं और गोले दागे.”

उन्होंने बताया कि भारतीय जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान 2003 में भारत के साथ हुए संघर्ष विराम समझौते का लगातार उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तान ने मंगलवार सहित पिछले सात दिनों में नियंत्रण रेखा पर पांच बार गोलीबारी की और गोला दागे. 2018 में पिछले 15 सालों में पाकिस्तानी सैनिकों ने सबसे अधिक 2,936 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. पिछले एक सप्ताह के दौरान पाकिस्तानी सैनिकों ने मनकोटे, खारी करमारा, गुलपुर इलाकों में अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को अग्रिम इलाकों का दौरा किया था और जम्मू एवं राजौरी जिलों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola