राफेल पर 14 दिसंबर के फैसले की समीक्षा के लिए कोर्ट पहुंचे यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी

नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने राफेल मुद्दे पर 14 दिसंबर को आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले की समीक्षा के लिए बुधवार को सर्वोच्च अदालत में पुनर्विचार याचिका दायर की. न्यायालय ने अपने 14 दिसंबर के फैसले में फ्रांस से 36 राफेल विमानों की […]
नयी दिल्ली : पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने राफेल मुद्दे पर 14 दिसंबर को आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले की समीक्षा के लिए बुधवार को सर्वोच्च अदालत में पुनर्विचार याचिका दायर की.
न्यायालय ने अपने 14 दिसंबर के फैसले में फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीदी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाली सभी जनहित याचिकाओं को खारिज कर दिया था.
पुनर्विचार याचिका में तीनों ने आरोप लगाया है कि फैसला ‘सरकार की ओर से बिना हस्ताक्षर के सीलबंद लिफाफे में सौंपे गये स्पष्ट रूप से गलत दावों पर आधारित था.’ उन्होंने याचिका पर सुनवाई खुली अदालत में करने का अनुरोध भी किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




