खदान में फंसे श्रमिकों के बचाव के लिए नौसेना ने गोताखोरों को भेजा मेघालय
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Dec 2018 7:10 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : मेघालय में 13 दिसंबर से पानी से भरी कोयला खदान में फंसे 15 श्रमिकों के बचाव के लिए विशाखापत्तनम से हवाई मार्ग से नौसेना के गोताखोरों के एक दल को भेजा गया है. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नौसेना के गोताखोर शनिवार सुबह बचाव अभियान से […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मेघालय में 13 दिसंबर से पानी से भरी कोयला खदान में फंसे 15 श्रमिकों के बचाव के लिए विशाखापत्तनम से हवाई मार्ग से नौसेना के गोताखोरों के एक दल को भेजा गया है. आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि नौसेना के गोताखोर शनिवार सुबह बचाव अभियान से जुड़ेंगे. सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान के लिए तीन नौसैन्य कर्मी घटनास्थल पर पहले ही पहुंच चुके हैं और गोताखोरों का एक दल अगले 12 घंटे में उनसे जुड़ जाएगा. मेघालय के लमुथारी गांव के सान इलाके में 370 फुट गहरी अवैध खदान में ये सभी श्रमिक 13 दिसंबर से ही फंसे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




