ePaper

दूसरे झारखंड प्रवासी सम्मेलन का हुआ आयोजन, प्रवासियों को किया गया सम्मानित

Updated at : 23 Dec 2018 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे झारखंड प्रवासी सम्मेलन का हुआ आयोजन, प्रवासियों को किया गया सम्मानित

ब्यूरो, नयी दिल्ली दिल्ली और आस-पास रह रहे झारखंड के लोगों को एक मंच मुहैया कराने के लिए प्रवासी झारखंड दिवस का आयोजन रविवार को किया गया. दिल्ली में रह रहे लोगों की समस्या और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए इसका आयोजन किया गया. दूसरी बार आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के प्रमुख लोग शामिल […]

विज्ञापन

ब्यूरो, नयी दिल्ली

दिल्ली और आस-पास रह रहे झारखंड के लोगों को एक मंच मुहैया कराने के लिए प्रवासी झारखंड दिवस का आयोजन रविवार को किया गया. दिल्ली में रह रहे लोगों की समस्या और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए इसका आयोजन किया गया. दूसरी बार आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड के प्रमुख लोग शामिल हुए.

कार्यक्रम के मुख्य कर्ता-धर्ता सांसद रविंद्र राय ने कहा कि प्रवासी सम्मेलन का मकसद दिल्ली में रह रहे झारखंडी लोगों को एक मंच मुहैया कराना है. इसलिए समाज के सभी तबकों को एक साथ लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है. दिल्ली और आस-पास के प्रबुद्ध लोगों को समाज हित में काम करने के लिए सम्मानित किया गया.

इस मौके पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि झारखंड के लोग काफी मेहनती होते हैं और हर किसी को अपना बना लेते हैं. आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक समाज हित में काम किया है. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा, राज्यसभा सांसद समीर उरांव, विधायक और अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola