ताजमहल को देखकर मालदीव के राष्ट्रपति बोले, वाह ताज !
Updated at : 18 Dec 2018 7:00 PM (IST)
विज्ञापन

आगरा : मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह मंगलवार को पत्नी फाजना अहमद के साथ ताजमहल देखने पहुंचे. ताजमहल देखकर वे भी इसके मुरीद हो गये. काफी देर तक एकटक ताजमहल को निहारते रहे . इसके बाद उनके मुंह से निकला, अमेजिंग…ब्यूटीफुल…इट इज रियली अ वंडर. खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर करीब 12 बजे मालदीव के […]
विज्ञापन
आगरा : मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह मंगलवार को पत्नी फाजना अहमद के साथ ताजमहल देखने पहुंचे. ताजमहल देखकर वे भी इसके मुरीद हो गये. काफी देर तक एकटक ताजमहल को निहारते रहे . इसके बाद उनके मुंह से निकला, अमेजिंग…ब्यूटीफुल…इट इज रियली अ वंडर. खेरिया एयरपोर्ट से दोपहर करीब 12 बजे मालदीव के राष्ट्रपति का काफिला ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंचा.
यहां से उन्हें व उनकी पत्नी को बैटरी चालित कार से ताजमहल परिसर लाया गया. इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडे और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने उनका स्वागत किया. राष्ट्रपति सोलिह ने पत्नी फाजना अहमद के साथ डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें खिंचवाईं. ताजमहल प्रभारी अंकित नामदेव ने बताया कि विजिटर्स बुक में भी उन्होंने ताजमहल की प्रशंसा में शब्द लिखे. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. सोलिह के दौरे के मद्देनजर आम पर्यटकों के लिए ताजमहल में प्रवेश दोपहर 12 बजे से 1.15 बजे तक के लिए बंद रखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




