राजस्थान विस चुनाव 2018: भाजपा के किले में सेंध लगाने की जुगत में कांग्रेस, इस बात से खफा हैं राजपूत मतदाता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2018 7:11 AM

विज्ञापन

गैंगस्टर आनंद पाल सिंह एनकांउटर, चतुर सिंह और सामराउ प्रकरण के कारण राजपूत मतदाता मौजूदा सरकार से खफा हैं, लेकिन वे कांग्रेस को ही वोट देंगे, यह मान लेना जल्दबाजी होगी. जोधपुर संभाग की सबसे हॉट सीट सरदारपुरा है, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट का प्रतिनिधित्व गहलोत पिछले […]

विज्ञापन
गैंगस्टर आनंद पाल सिंह एनकांउटर, चतुर सिंह और सामराउ प्रकरण के कारण राजपूत मतदाता मौजूदा सरकार से खफा हैं, लेकिन वे कांग्रेस को ही वोट देंगे, यह मान लेना जल्दबाजी होगी. जोधपुर संभाग की सबसे हॉट सीट सरदारपुरा है, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट का प्रतिनिधित्व गहलोत पिछले चार चुनावों से कर रहे हैं.
पिछले चुनाव में भी जोधपुर की सभी सीटें जीतने के बाद भी भाजपा सरदारपुरा को नहीं जीत पायी थी. स्थानीय लाेग बताते हैं कि गहलाेत के मुख्यमंत्री रहते जोधपुर का विकास हाेता है. वहीं, भाजपा प्रत्याशी शंभु सिंह खेतसार के समर्थक इसे कांग्रेस की अफवाह बताते हैं. नागोरी गेट रोड, उदय मंदिर आसन, नया तालाब आदि क्षेत्रों में कांग्रेस को लेकर जोश है. वहीं, मानक चौक, उमेद चौक, सूरसागर, अजय चौक बंबा मोइना आदि स्थानों पर लोग भाजपा को राज्य और देश हित में बताते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola