ePaper

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम-पुलवामा जिलों में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

Updated at : 27 Nov 2018 10:02 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर : कुलगाम-पुलवामा जिलों में मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में मंगलवार को हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया. वहीं दो जवान घायल भी हुए हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आधी रात को घेराबंदी कर तलाश […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में मंगलवार को हुई दो अलग-अलग मुठभेड़ों में तीन आतंकवादी मारे गए और एक जवान शहीद हो गया. वहीं दो जवान घायल भी हुए हैं.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में आधी रात को घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया. उन्होंने बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया था.

अधिकारी ने बताया कि तलाश के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली चला दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये और तीन जवान घायल हो गये. घायल जवानों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में गोला-बारूद और दोष साबित करने वाली सामग्री बरामद की गयी है.

अधिकारी ने बताया कि दूसरे अभियान में पुलवामा जिले के त्राल के हफू इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस संगठन के थे, इसका पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola