ePaper

सिद्धू ने कसा तंज - MP की भाजपा सरकार 15 साल पुरानी खटारा गाड़ी जैसी

Updated at : 23 Nov 2018 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
सिद्धू ने कसा तंज - MP की भाजपा सरकार 15 साल पुरानी खटारा गाड़ी जैसी

इंदौर : कांग्रेस नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर शुक्रवार की शाम तंज कसते हुए इसकी तुलना 15 साल पुरानी खटारा गाड़ी से की. सूबे पर दिसंबर 2003 से सतत राज कर रही भाजपा पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने यहां चुनावी सभा में कहा, […]

विज्ञापन

इंदौर : कांग्रेस नेता और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर शुक्रवार की शाम तंज कसते हुए इसकी तुलना 15 साल पुरानी खटारा गाड़ी से की.

सूबे पर दिसंबर 2003 से सतत राज कर रही भाजपा पर निशाना साधते हुए सिद्धू ने यहां चुनावी सभा में कहा, 15 साल पुरानी गाड़ी रुक-रुक कर चलती है और इसमें से काला धुआं भी निकलता है.

ऐसी गाड़ी चलाने वाला और इसके पीछे आने वाला, दोनों बर्बाद हो जाते हैं. लिहाजा आप (मतदाता) मध्य प्रदेश में 15 साल पुरानी खटारा गाड़ी (भाजपा सरकार) को इस बार बदल दें.

उन्होंने अलग-अलग आंकड़े पेश करते हुए आरोप लगाया कि सूबे में भाजपा के राज में अन्नदाता बदहाल हो गये, महिला विरोधी अपराधों में इजाफा हुआ और युवाओं में बेरोजगारी बढ़ी.

सिद्धू ने नोटबंदी, पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि, विदेशी बैंकों में जमा काले धन और गंगा के प्रदूषण जैसे मुद्दों को लेकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधा.

उन्होंने मोदी सरकार को पूंजीपतियों की सरकार करार देते हुए कहा कि यह सरकार बड़े उद्योगपतियों को बेजा फायदा पहुंचा रही है. सिद्धू ने अपनी चिर-परिचित शैली में कटाक्ष किया, चौकीदार चोर है और चौकीदार का कुत्ता भी चोर से मिला हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola