ePaper

गुजरात में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास

Updated at : 11 Nov 2018 6:08 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास

अहमदाबाद : गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के प्रांसली गांव में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जनसभा में एक किसान ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. गिर सोमनाथ के पुलिस अधीक्षक राहुल त्रिपाठी ने बताया कि महर्षिभाई डोडिया जिले की कोडिनार तालुका के डोलासा गांव में अपने खेत के प्रवेश बिंदु पर पंचायती […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के प्रांसली गांव में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जनसभा में एक किसान ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया.

गिर सोमनाथ के पुलिस अधीक्षक राहुल त्रिपाठी ने बताया कि महर्षिभाई डोडिया जिले की कोडिनार तालुका के डोलासा गांव में अपने खेत के प्रवेश बिंदु पर पंचायती जमीन पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाये जाने से क्षुब्ध था. पुलिस अधीक्षक ने कहा, किसान की कृषि भूमि के बाहर पंचायती प्लॉट पर किसी ने अवैध कब्जा कर लिया है. इस कारण उसके लिए अपने खेत में प्रवेश करना मुश्किल हो गया है. अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर द्वारा पहले ही आदेश दिया जा चुका है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई नहीं की. त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गांव में जैसे ही लोगों को संबोधित करना शुरू किया, डोडिया ने कीटनाशक खा लिया. उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी पीड़ित को वीरवाल स्थित सरकारी अस्पताल ले गये. डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बतायी है.

डोडिया ने संवाददाताओं से कहा कि भू-माफिया द्वारा पंचायती जमीन पर कब्जे के चलते उसके लिए अपने खेत में प्रवेश करना मुश्किल हो गया है. उसने कहा, भू-माफिया ने पंचायती जमीन पर कब्जा कर मेरे खेत को जानेवाले रास्ते को बंद कर दिया. मैंने मुख्यमंत्री से संपर्क किया था जिन्होंने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है. डोडिया ने अस्पताल में संवाददाताओं से कहा, मैंने पंचायत अधिकारियों और तालुका विकास अधिकारी से बार-बार अपील की, लेकिन सब व्यर्थ रहा. इससे हताश होकर मैंने अपना जीवन खत्म करने का फैसला किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola