ePaper

मुंबई : माल गाड़ी में लगी आग लगी, जानें कौन सी ट्रेनें हुईं प्रभावित

Updated at : 09 Nov 2018 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई : माल गाड़ी में लगी आग लगी, जानें कौन सी  ट्रेनें हुईं प्रभावित

मुंबई : महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में वृहस्पतिवार की रात एक माल गाड़ी के दो डिब्बों में आग लगने के कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों की सेवा बाधित हुई. एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे दहानु रोड और वनगांव रेलवे स्टेशनों के बीच […]

विज्ञापन


मुंबई :
महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानु में वृहस्पतिवार की रात एक माल गाड़ी के दो डिब्बों में आग लगने के कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों की सेवा बाधित हुई. एक अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे दहानु रोड और वनगांव रेलवे स्टेशनों के बीच हुई. उन्होंने बताया कि दमकल विभाग, रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे.

आग पर देर रात करीब दो बजे तक काबू पा लिया गया था. अधिकारी ने बताया कि गर्मी के कारण ट्रैक के ऊपर लगे बिजली के तार पिघल गए थे. इस कारण लंबी दूरी की कम से कम 10 ट्रेनों को रोकना पड़ा. उन्होंने बताया कि जले हुए डिब्बों को पटरी से हटाने और खराब हुए तार को बदलने का काम चल रहा है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola