ढाई महीने के बेटे और पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर पति फरार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बांदा : जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में गर्गपुर (चंदौर) गांव में बुधवार की शाम पत्नी और ढाई माह के मासूम बेटे की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद पति फरार हो गया . अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) भरत कुमार पाल ने थाने में दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया […]
विज्ञापन
बांदा : जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में गर्गपुर (चंदौर) गांव में बुधवार की शाम पत्नी और ढाई माह के मासूम बेटे की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हत्या करने के बाद पति फरार हो गया . अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) भरत कुमार पाल ने थाने में दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बृहस्पतिवार को बताया कि रोहित (26) और उसकी पत्नी नीलम (23) के बीच किसी मामले को लेकर दो दिन से विवाद चल रहा था.
नीलम ने बुधवार की शाम मायके में फोन कर अपने पिता और भाई को बुला लिया था. लमियारी गांव (जिला चित्रकूट) के निवासी पिता उमाशंकर और भाई घटना के समय उसकी ससुराल के घर के बाहर दरवाजे पर अन्य ससुराल वालों से विवाद पर बात कर रहे थे. नीलम मायके जाने की तैयारी कर रही थी. उसी समय रोहित कमरे में आया और साउंड बॉक्स की आवाज तेज कर नीलम और ढाई साल के बेटे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए.
उन्हें घायल कर वह मकान की छत से कूद कर भाग गया. उन्होंने बताया कि नीलम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे ने देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. एएसपी पाल ने बताया कि थाना पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर देर रात पोस्टमार्टम के बाद मां-बेटे के शव परिजनों को सौंप दिये. घटना की जांच तथा आरोपी की तलाश की जा रही है. कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










