ePaper

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मसूद अजहर का भतीजा समेत दो आतंकी ढेर

Updated at : 31 Oct 2018 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मसूद अजहर का भतीजा समेत दो आतंकी ढेर

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के त्राल में मंगलवार को हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के भतीजे उस्मान हैदर सहित दो आतंकवादियों को मार गिराया. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एम-4 कार्बाइन भी बरामद की गयी जिनका सुरक्षा बलों पर होनेवाले स्नाइपर हमलों में […]

विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के त्राल में मंगलवार को हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के भतीजे उस्मान हैदर सहित दो आतंकवादियों को मार गिराया. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एम-4 कार्बाइन भी बरामद की गयी जिनका सुरक्षा बलों पर होनेवाले स्नाइपर हमलों में इस्तेमाल किये जाने की आशंका है.

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले में त्राल के चंकेतार गांव में दिनभर चली मुठभेड़ के बाद दो शव बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि मलबे में से एक और शव के बरामद होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी के साथ ही मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्री से आतंकवादियों के जेईएम से संबंध होने की बात सामने आयी है. जैश-ए-मोहम्मद के एक बयान और सोशल मीडिया पर कथित रूप से साझा किये गये वीडियो में मारे गये एक आतंकवादी की पहचान हैदर के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एम-4 कार्बाइन राइफल भी बरामद की है, जिसके सुरक्षा बलों पर किए जानेवाले स्नाइपर हमलों में इस्तेमाल किये जाने की आशंका है. पिछले सप्ताह, त्राल इलाके में सेना का एक जवान और सीमा सुरक्षा बल का एक कर्मी स्नाइपर हमले में मारे गये थे.

गौरतलब है कि त्राल में बाजवानी स्थित आर्मी कैंप पर शनिवार देर रात आंतकी हमले के बाद सेना के 22 आरआर, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) ने रविवार तड़के घेराबंदी कर सोपोर के जलूरा में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. सुरक्षा बलों को यहां संदिग्ध आतंकी गतिविधियों की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन शुरू किया और जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भतीजे समते दो आतंकियों को मार गिराया. बता दें, सोपोर में आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने बीते शुक्रवार को मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया था.

इससे पहले गुरुवार को घाटी में सुरक्षाबलों को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली थी, जब दो अलग-अलग मुठभेड़ों मेंछह आतंकी मारेगये थे. मालूम हो, पिछले साले नवंबर माह में पुलवामा में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये थे जिसमें मसूद अजहर का एक अौर भतीजा तल्हा रशीद भी शामिल था. उस समयआतंकवादियों के पास से अमेरिका में निर्मित एम-4 राइफल बरामद किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola