‘तितली'' चक्रवात में अब तक 61 लोगों ने गंवायी अपनी जान

भुवनेश्वर : ओडिशा में ‘तितली’ चक्रवात और फिर आई बाढ़ के कहर में चार और लोगों के जान गंवाने की पुष्टि होने के बाद इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 61 हो गई है. राज्य के मुख्य सचिव ए पी पाढ़ी ने चक्रवात प्रभावित 17 जिलों में राहत एवं पुनर्निर्माण गतिविधियों […]
भुवनेश्वर : ओडिशा में ‘तितली’ चक्रवात और फिर आई बाढ़ के कहर में चार और लोगों के जान गंवाने की पुष्टि होने के बाद इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 61 हो गई है.
राज्य के मुख्य सचिव ए पी पाढ़ी ने चक्रवात प्रभावित 17 जिलों में राहत एवं पुनर्निर्माण गतिविधियों की समीक्षा करने के बाद बताया कि 11 और लोगों के मरने की खबरों की जिला स्तर पर पुष्टि की जा रही है.
उन्होंने बताया कि चक्रवात तथा इसकी वजह से बाई बाढ़ के कारण चार और लोगों की मौत हो गई. पाढ़ी ने बताया कि चक्रवात और बाढ़ से हुए नुकसान के बारे में राज्य सरकार ने केंद्र को एक प्राथमिक रिपोर्ट सौंपी है तथा 1,000 करोड़ रूपये की अंतरिम राहत मांगी है.
उन्होंने बताया कि अब तक 61 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है. इनमें से तीन समीपवर्ती आंध्रप्रदेश के मछुआरे हैं. ये लोग ओडिशा के तट पर मछली पकड़ने के दौरान मारे गए. इनके शव बरामद हो चुके हैं.
पाढ़ी ने बताया कि आपदा प्रभावित जिलों में राहत एवं पुनर्वास कार्य जारी है. गंजाम जिले के सोरदा और दारिंगबाड़ी को छोड़ कर अन्य जगहों पर सड़कों की मरम्मत का काम पूरा हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




