दक्षिण कश्मीर के चार जिलों में भाजपा ने शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में परचम लहराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Oct 2018 3:03 PM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के आतंक प्रभावित चार जिलों के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 132 वार्डों में से 53 में जीत हासिल किया है. यहां इस महीने चार चरणों में मतदान आयोजित किया गया था. चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी है . भाजपा की अभूतपूर्व जीत से चार जिलों अनंतनाग, कुलगाम, […]
विज्ञापन
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के आतंक प्रभावित चार जिलों के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने 132 वार्डों में से 53 में जीत हासिल किया है. यहां इस महीने चार चरणों में मतदान आयोजित किया गया था. चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी है .
भाजपा की अभूतपूर्व जीत से चार जिलों अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा, शोपियां के 20 नगर निकायों में से कम से कम चार पर पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है. दक्षिण कश्मीर के 94 वार्डों का परिणाम अभी तक घोषित कर दिया गया है जिसमें से कांग्रेस 28 सीटें जीतने में सफल रही है. इस तरह से पार्टी ने कम से कम तीन नगर निगमों पर अपना नियंत्रण कर लिया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शोपियां में अच्छा किया है जहां 12 वार्डों में इसके प्रत्याशी निर्विरोध चुने गये. जिले के पांच वार्डों में किसी ने नामांकन दायर नहीं किया था.
देवसर नगर निगम में पार्टी ने सभी आठ सीटों पर जीत हासिल की हैं. इस क्षेत्र से कांग्रेस के नेता मोहम्मद अमीन भट विधानसभा के सदस्य हैं. काजीगुंड नगर समिति में भाजपा को साधारण बहुमत मिला और उसने सात वार्डों में से चार में जीत हासिल की. तीन अन्य वार्डों में कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था. पहलगाम नगर समिति में पार्टी ने 13 सीटों में से सात पर जीत हासिल की जबकि शेष छह सीटों पर कोई प्रत्याशी नहीं था. दूसरी तरफ कांग्रेस ने डूरू नगर निगम में जबर्दस्त जीत हासिल की जो जेकेपीसीसी प्रमुख जी ए मीर का मजबूत गढ़ है.
पार्टी ने 17 में से 14 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है. एक सीट खाली रही. कांग्रेस ने केरनाग नगर निगम में आठ में से छह सीटों पर जीत दर्ज की. यरीपोरा में पार्टी ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की जबकि शेष में प्रत्याशियों के मैदान में नहीं होने के कारण खाली रही. चुनाव में 13 सीटों पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है. अनंतनाग और मत्तन एवं दक्षिण कश्मीर में दो अन्य नगर निगमों में मतों की गिनती जारी है और शनिवार देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है.
इसके अलावा, कांग्रेस ने छह सीटों के साथ बडगाम नगर निगम पर जीत दर्ज की जबकि भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की. तीन सीटें खाली रही. चरार-ए-शरीफ में कांग्रेस ने 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की जबकि शेष दो सीट खाली रही. चडोरा में भी पार्टी ने आठ में से छह सीटों पर जीत हासिल की जबकि अन्य पांच सीटों पर कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




