मोबाइल फोन चुराता था यह स्वयंभू बाबा, पुलिस ने दबोचा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2018 8:20 AM
नयी दिल्ली : दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर एक ट्रक से लिफ्ट लेने के बाद कथित रूप से मोबाइल फोन चुराने को लेकर एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई और आरोपी की पहचान मिथुन के रूप […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर एक ट्रक से लिफ्ट लेने के बाद कथित रूप से मोबाइल फोन चुराने को लेकर एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई और आरोपी की पहचान मिथुन के रूप में हुई है.
उन्होंने बताया कि आरोपी मुकुंदपुर चौक से बुराड़ी के लिए कथित रूप से ट्रक पर सवार हुआ था. उसने मोबाइल फोन चुरा लिया और एक कार में बैठ कर मौके से फरार हो गया. उसके खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है. उसे शुक्रवार को उस समय गिरफ्तार किया गया जब बाहरी रिंग रोड पर पुलिस गश्त कर रही थी.
उन्होंने बताया कि उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










