''मेरा बूथ, सबसे मजबूत'' : पीएम मोदी आज भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Updated at : 29 Sep 2018 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
''मेरा बूथ, सबसे मजबूत'' : पीएम मोदी आज भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यानी आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बिलासपुर, बस्ती, धनबाद, चित्तौड़गढ़ और मंदसौर के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 सितम्बर को शाम 4:30 बजे नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यानी आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत बिलासपुर, बस्ती, धनबाद, चित्तौड़गढ़ और मंदसौर के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे.

भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 सितम्बर को शाम 4:30 बजे नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम में बिलासपुर, बस्ती, धनबाद, चित्तौड़गढ़ और मंदसौर के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं शामिल होंगे.

मोदी नमो एप के माध्यम से ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत हाल ही में गाजियाबाद, नवादा, हजारीबाग, जयपुर देहात और अरुणाचल (वेस्ट) के बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर चुके हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री ने देश भर के आशा कर्मियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से संवाद किया था और इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की थी.

मोदी पिछले कुछ समय से सरकार की कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद की पहल शुरू की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola