बलात्कार के मामले में विवादस्पद इस्लामी उपदेशक डॉ जाकिर नाइक के अनुयायी को पुलिस ने दबोचा

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने केरल के एक शख्स को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है. उसपर विवादस्पद इस्लामी उपदेशक डॉ जाकिर नाइक का अनुयायी होने का शक है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी को सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान अमल उर्फ सालसा के तौर पर हुई […]
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने केरल के एक शख्स को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया है. उसपर विवादस्पद इस्लामी उपदेशक डॉ जाकिर नाइक का अनुयायी होने का शक है. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी को सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान अमल उर्फ सालसा के तौर पर हुई है.
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नर्स के तौर पर काम कर रही पीड़िता ने तीन महीने पहले शिकायत दर्ज करायी थी जिसके बाद मामला दर्ज किया गया था. दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि आरोपी को सोमवार को मुंबई से गिरफ्तार किया गया और चार दिन की हिरासत में लिया गया है.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि वह आरोपी से ‘‘मैट्रिमोनियल” साइट के जरिए मिली थी और वे दोस्त बन गये थे. अधिकारी ने कहा कि महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी जाकिर नाइक का अनुयायी है. अधिकारी ने कहा कि जांच में पुलिस को ऐसा कुछ नहीं मिला जो नाइक के साथ उसका संपर्क स्थापित करता हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




