21 सितंबर का इतिहास : बहादुर शाह जफर को अंग्रेजों ने किया था गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Sep 2018 6:54 PM
नयी दिल्ली : मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जिक्र आते ही उनकी उर्दू शायरी और हिंदुस्तान से उनकी मोहब्बत की भी बात होती है. कहने को तो वह 1837 में बादशाह बनाये गये, लेकिन तब तक देश के काफी बड़े इलाके पर अंग्रेजों का कब्जा हो चुका था. 1857 में क्रांति की चिंगारी भड़की […]
नयी दिल्ली : मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर का जिक्र आते ही उनकी उर्दू शायरी और हिंदुस्तान से उनकी मोहब्बत की भी बात होती है. कहने को तो वह 1837 में बादशाह बनाये गये, लेकिन तब तक देश के काफी बड़े इलाके पर अंग्रेजों का कब्जा हो चुका था. 1857 में क्रांति की चिंगारी भड़की तो सभी विद्रोही सैनिकों और राजा-महाराजाओं ने उन्हें हिंदुस्तान का सम्राट माना और उन्होंने भी अंग्रेजों को खदेड़ने का आह्वान किया, लेकिन 82 बरस के बूढ़े बहादुर शाह जफर की अगुवाई में लड़ी गयी यह लड़ाई कुछ ही दिन चली और 21 सितंबर को अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
उन पर मुकदमा चलाया गया और उन्हें रंगून निर्वासित कर दिया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. 21 सितंबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :-
1677 : नीदरलैंड के जॉन और निकोल्स वान डर हेडेन को अग्निशामक यंत्र के लिए पेटेंट मिला.
1784 : पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर नाम से अमेरिका का पहला दैनिक अखबार छपा.
1792 : फ्रेंच नेशनल कन्वेंशन ने राजशाही को समाप्त करने के लिए मतदान किया.
1857 : अंग्रेजों ने अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर को गिरफ्तार किया.
1866 : ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज का जन्म.
1883 : अमेरिका और ब्राजील के बीच टेलीग्राफ सेवा शुरू.
1905 : अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का गठन.
1921 : जर्मनी के ओपू में एक केमिकल प्लांट में धमाके में 800 लोगों की मौत.
1928 : ‘माय वीकली रीडर’ मैगजीन की शुरुआत.
1934 : जापान के होंसू द्वीप पर आये भयंकर तूफान से 4000 लोगों की मौत.
1949 : चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पार्टी की घोषणा की.
1964 : माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की.
1985 : उत्तर और दक्षिण कोरिया ने परिवारों को मिलने के लिए अपनी सीमाएं खोली.
1991 : अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली.
1999 : मध्य ताइवान में भूकंप से 2400 लोगों की मौत.
2004 : अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










