न्यौते पर अमेरिका जायेंगे प्रधानमंत्री मोदी, ओबामा से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका जाएंगे. मोदी का दौरा सितंबर में होगा. वॉशिंगटन में होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेने के लिए नरेंद्र मोदी अमेरिका जाने वाले हैं.वॉशिंगटनमें ही मोदी और अमेरिकी प्रधानमंत्री बराक ओबामा की मुलाकात होगी. लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद अमेरिकी प्रधानमंत्री बराक ओबामा ने […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका जाएंगे. मोदी का दौरा सितंबर में होगा. वॉशिंगटन में होने वाली द्विपक्षीय वार्ता में हिस्सा लेने के लिए नरेंद्र मोदी अमेरिका जाने वाले हैं.वॉशिंगटनमें ही मोदी और अमेरिकी प्रधानमंत्री बराक ओबामा की मुलाकात होगी.
लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के बाद अमेरिकी प्रधानमंत्री बराक ओबामा ने मोदी को फोन पर बधाई दी थी. साथ ही अमेरिका आने का न्योता भी दिया था. गौरतलब हो कि गुजरात दंगों के बाद 2005 में नरेंद्र मोदी को अमेरिकी वीजा दिए जाने पर लगी रोक के बाद वह पहली बार अमेरिका जाएंगे.
बता दें कि ओबामा ने मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई देने के लिए जब फोन किया था, तभी उन्हें अमेरिका आने का न्योता भी दिया था. शपथग्रहण के अगले ही दिन पाकिस्तान से बातचीत की शुरुआत करने वाले मोदी ने इस फैसले से एक बार फिर लोगों को चौंकाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




