सर्वदलीय बैठक के बाद बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, चुनाव सुधार के लिए जो भी उचित होगा करेंगे

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने आज अॅाल पार्टी मीटिंग के बाद कहा कि सभी पार्टियां चुनाव में सकारात्मक सुधार के लिए उत्सुक हैं. आयोग ने सभी सुझावों को सुना है और हम उन्हें परखेंगे, चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जो भी निर्णय लेना आवश्यक होगा हम लेंगे. […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने आज अॅाल पार्टी मीटिंग के बाद कहा कि सभी पार्टियां चुनाव में सकारात्मक सुधार के लिए उत्सुक हैं. आयोग ने सभी सुझावों को सुना है और हम उन्हें परखेंगे, चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जो भी निर्णय लेना आवश्यक होगा हम लेंगे.

विज्ञापन

चुनाव आयुक्त ने बताया कि कई पार्टियों ने ईवीएम और वीवीपैट प्रणाली पर आपत्ति जतायी है. आयोग ने इन सुझावों को नोट कर लिया है. कई पार्टियां बैलेट पेपर के जरिये चुनाव कराने की प्रक्रिया को पुन: लागू करवाना चाहती है, तो कई पार्टियां यह कहकर आपत्ति जता रही हैं कि इससे बूथ कैपचरिंग की घटनाएं फिर होने लगेंगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola