ePaper

18 जुलाई : भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम को मिली सम्राट की मंजूरी, मंडेला का जन्म, और जानें

Updated at : 18 Jul 2018 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
18 जुलाई : भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम को मिली सम्राट की मंजूरी,  मंडेला का जन्म, और जानें

नयी दिल्ली: इतिहास के एक-एक दिन का सफर करते हुए आज हम साल के 199वें दिन पर आ पहुंचे हैं. अब इस साल के 166 दिन बाकी हैं. 18 जुलाई का दिन भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण है.तीन जून 1947 को प्रस्तुत कीगयी माउंटबेटन योजना के आधार पर ब्रिटिश संसद नेचार जुलाई, 1947 को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: इतिहास के एक-एक दिन का सफर करते हुए आज हम साल के 199वें दिन पर आ पहुंचे हैं. अब इस साल के 166 दिन बाकी हैं. 18 जुलाई का दिन भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में महत्वपूर्ण है.तीन जून 1947 को प्रस्तुत कीगयी माउंटबेटन योजना के आधार पर ब्रिटिश संसद नेचार जुलाई, 1947 को भारत स्वतंत्रता अधिनियम पारित कर दिया था और इसे 18 जुलाई, 1947 को सम्राट द्वारा अनुमति प्रदान कीगयी. 18 जुलाई के नाम पर इतिहास में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :

1290 : इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया.
1630 : स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया.
1743 : साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित हुआ.
1781 : ब्रिटेन के विख्यात खगोल शास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया.
1857 : बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना.
1872 : ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया. इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे.
1918 : नोबेल पुरस्कार से सम्मानित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म.
1947 : ब्रिटिश संसद द्वारा पारित भारत स्वतंत्रता अधिनियम को ब्रिटेन के सम्राट द्वारा मंजूरी दीगयी.
1951 : उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया.
1955 : परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से पहली बार बेचा गया. 1963 : सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल.
1968: कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना.
1977 : वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना.
1980: पूर्ण रूप से भारत में निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1′ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित. 1985 : सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
2012 : किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया.
2012 : भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन.


यह खबर भी पढ़ें :

नोएडा: इमारत ढहने के मामले में तीन गिरफ्तार, 18 के खिलाफ मामला दर्ज, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola