कश्मीर : आर्मी पेट्रोल पार्टी पर हमला, मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर, एक ने किया सरेंडर

श्रीनगर :दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में लश्कर – ए – तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये. जबकि एक आतंकवादी ने सरेंडर किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ दोपहर कुलगाम के एक गांव में उस समय शुरू हुई जब जम्मू – कश्मीर […]
श्रीनगर :दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में लश्कर – ए – तैयबा के दो आतंकवादी मारे गये. जबकि एक आतंकवादी ने सरेंडर किया.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मुठभेड़ दोपहर कुलगाम के एक गांव में उस समय शुरू हुई जब जम्मू – कश्मीर पुलिस , सीआरपीएफ और सेना 28 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा से पहले एक राष्ट्रीय राजमार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए अभियान चला रहे थे.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अब भी जारी है. आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. इधर सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दिया गया है. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी शेश पॉल वैद ने बताया कि मुठभेड़ में भारतीय जवानों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया. जबकि एक आतंकवादी ने सरेंडर किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




