ePaper

इतिहास में आज का दिन : आज की के दिन हुआ था शेक्सपियर का निधन, अपलोड हुआ था पहला YouTube वीडियो

Updated at : 23 Apr 2018 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
इतिहास में आज का दिन : आज की के दिन हुआ था शेक्सपियर का निधन, अपलोड हुआ था पहला YouTube वीडियो

नयी दिल्ली : साल के 113वें दिन यानी 23 अप्रैल को साहित्य और सिनेमा को दोहरा नुकसान हुआ था. अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर की मौत आज ही के दिन हुई थी और भारतीय सिनेमा के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार सत्यजीत रे भी 23 अप्रैल के ही दिन इस दुनिया को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : साल के 113वें दिन यानी 23 अप्रैल को साहित्य और सिनेमा को दोहरा नुकसान हुआ था. अंग्रेजी साहित्य के महान कवि और नाटककार विलियम शेक्सपियर की मौत आज ही के दिन हुई थी और भारतीय सिनेमा के बेहतरीन निर्देशकों में शुमार सत्यजीत रे भी 23 अप्रैल के ही दिन इस दुनिया को अलविदा कह गये थे.

23 अप्रैल की देश दुनिया की कुछ और महत्वपूर्ण घटनाओं का क्रमवार ब्यौरा इस प्रकार है.

1616 : विलियम शेक्सपियर का निधन.

1660 : स्वीडन और पोलैंड के बीच ओलिवा संधि पर सहमति बनी.

1661 : ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स द्वितीय का लंदन में राज्याभिषेक.

1858 : भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के हीरो जगदीशपुर के बाबू वीर कुंवर सिंह का निधन.

1981 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.

1984 : वैज्ञानिकों ने एड्स के वायरस के बारे में पता लगाया.

1987 : उच्चतम न्यायालय ने विधवाओं को संपत्ति में हिस्से का निर्णय दिया.

1992: भारत के सर्वोत्तम फिल्म निर्देशकों में से एक सत्यजित राय का निधन.

1995 : विश्व पुस्तक दिवस मनाने की शुरुआत हुई.

2005 : पहला वीडियो यूट्यूब पर अपलोड.

इस दिन विश्व पुस्तक दिवस मनाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola