…और अब ‘ठुल्ला” वाले बयान पर केजरीवाल को मांगनी पड़ सकती है माफी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि जब वह वित्त मंत्री अरुण जेटली जैसे अन्य लोगों से माफी मांग रहे हैं तो पुलिसकर्मियों के लिए ‘ ठुल्ला ‘ शब्द इस्तेमाल करने के लिए एक कांस्टेबल से क्षमा क्यों नहीं मांग सकते. न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने कहा कि […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा कि जब वह वित्त मंत्री अरुण जेटली जैसे अन्य लोगों से माफी मांग रहे हैं तो पुलिसकर्मियों के लिए ‘ ठुल्ला ‘ शब्द इस्तेमाल करने के लिए एक कांस्टेबल से क्षमा क्यों नहीं मांग सकते.
न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा ने कहा कि अगर केजरीवाल अपने बयानों के लिए अन्य सभी से माफी मांग रहे हैं तो वह पुलिस अधिकारियों के साथ ऐसा करके मामले का हल क्यों नहीं निकाल सकते. केजरीवाल के वकील ने कहा कि वह इस पर मुख्यमंत्री से निर्देश प्राप्त करेंगे , जिसके बाद अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 मई की तारीख तय की.
अदालत केजरीवाल की एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें एक कांस्टेबल द्वारा दाखिल आपराधिक मानहानि के मामले में उन्हें तलब करने के निचली अदालत के आदेश को रद्द करने की मांग की गयी थी. केजरीवाल ने पिछले कुछ दिनों में जेटली , पंजाब के नेता बिक्रम मजीठिया और अन्य लोगों से उनके खिलाफ की गयी अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










