ePaper

विप्लव देव होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में किया गया फैसला

Updated at : 06 Mar 2018 1:15 PM (IST)
विज्ञापन
विप्लव देव होंगे त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में किया गया फैसला

अगरतला : विधानसभा चुनाव में वामदल को पछाड़कर भारी जीत हासिल करने वाली भाजपा की आेर से त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी गयी है. मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सूबे के नये मुख्यमंत्री के तौर पर विप्लव देव के नाम पर फैसला ले लिया गया है. इसके […]

विज्ञापन

अगरतला : विधानसभा चुनाव में वामदल को पछाड़कर भारी जीत हासिल करने वाली भाजपा की आेर से त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी गयी है. मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सूबे के नये मुख्यमंत्री के तौर पर विप्लव देव के नाम पर फैसला ले लिया गया है. इसके साथ ही विधायक दल की बैठक में यह फैसला भी लिया गया है कि जिष्णु देव उप मुख्यमंत्री बनाये जायेंगे. हालांकि, विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के साथ ही इस बात की अटकलें लगायी जाने लगी थीं कि भाजपा विप्लव देव को राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चयन कर सकती है.

इसे भी पढ़ेंः त्रिपुरा चुनाव: सीएम कैंडिडेट की रेस में विप्लव कुमार देव सबसे आगे

गौरतलब है कि विप्लव देव त्रिपुरा प्रदेश भाजपा इकार्इ के अध्यक्ष हैं. चुनाव के नतीजे आने के बाद से मुख्यमंत्री के तौर पर विप्लव देव का नाम दावेदारों में सबसे आगे चल रहे थे. मौजूदा वामदल के मुख्यमंत्री माणिक सरकार के बाद विप्लव देव का चेहरा जनता में ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है.

इसका कारण यह है कि जिस तरह लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति के तहत अब तक उन्होंने अपने काम को जमीनी स्तर पर रखने में कामयाबी हासिल की है, उससे पार्टी आलाकमान उन पर आगे भी भरोसा रख सकती है. पार्टी ने उन्हें वनमालीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola