ePaper

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में मतगणना कल

Updated at : 02 Mar 2018 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में मतगणना कल

अगरतला/कोहिमा/शिलांग : पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में शनिवार कोकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी. तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में मतदान हुआ था. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि तीनों राज्यों में मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ होगी. एक्जिट पोल की मानें, तो इन तीनों […]

विज्ञापन

अगरतला/कोहिमा/शिलांग : पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा में शनिवार कोकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी. तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए हाल ही में मतदान हुआ था. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि तीनों राज्यों में मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ होगी.

एक्जिट पोल की मानें, तो इन तीनों राज्यों में इस बार भाजपा बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी. दो एक्जिट पोल में तो यहां तक कहा गया है कि त्रिपुरा में भाजपा सत्तासीन होगी, जहां 25 साल से वाम मोर्चा की सरकार है.

त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान हुआ था, जबकि नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को वोट डाले गये थे. इन तीन राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं, लेकिन किसी न किसी कारण से तीनों राज्यों में 59-59 सीटों पर मतदान हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola