Assembly Polls : मतदान संपन्न, शाम 4 बजे तक मेघालय में 67% और नगालैंड में 75% वोटिंग

#4 बजे तक नगालैंड में 75 फीसदी, मेघालयमें 67 फीसदी मतदान #नागालैंड में चुनावी हिंसा में एक की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार Akuluto में Naga People’s Front and Nationalist Democratic Progressive Party के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी जबकि 2 लोग घायल हो गये. […]
#4 बजे तक नगालैंड में 75 फीसदी, मेघालयमें 67 फीसदी मतदान
#नागालैंड में चुनावी हिंसा में एक की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार Akuluto में Naga People’s Front and Nationalist Democratic Progressive Party के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी जिसमें एक शख्स की मौत हो गयी जबकि 2 लोग घायल हो गये.
#दोपहर 1 बजे तक #Meghalaya में 27.75%, जबकि #Nagaland में 56% मतदान संपन्न हो चुका है.
#मेघालय के मुख्यमंत्री मुकुल संगमा ने चेंगकोमपारा में मतदान केंद्र 25 पर किया मताधिकार का प्रयोग.
#सुबह 11 बजे तक नगालैंड में 38 फीसदी, जबकि मेघायल में 20 फीसदी मतदान संपन्न हो चुका है.
#मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने ओकलैंड A-4 मतदान केंद्र में एमटीडीसी कार्यालय उत्तर शिलॉन्ग में मताधिकार का प्रयोग किया.
#नगालैंड के मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मतदान सुचारू रूप से खत्म हो जाएगा और हम पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे. हम आशा करते हैं कि राज्य में शांति कायम रहेगी और हम नगा राजनीतिक समाधान के लिए आगे बढ़ेंगे.
#नगालैंड के मोन जिले के तिजित में मतदान केंद्र में धमाके की खबर है जिसमें एक शख्स घायल हो गया.
#शिलॉन्ग के मॉडल पोलिंग स्टेशन नॉर्थ में ईवीएम के साथ दिक्कत हुई जिसके बाद ईवीएम को ठीक किया गया और वोटिंग शुरू हुई.
शिलांग/कोहिमा: दो पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय और नगालैंड में आज सुबह 7 बजे से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. यहां लोग शाम चार बजे तक मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. नगालैंड के दूरदराज के जिलों में कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान तीन बजे समाप्त कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि दोनों राज्यों में 60-60 सदस्यीय विधानसभा है, लेकिन दोनों ही प्रदेशों में 59-59 सीटों पर मतदान जारी है. दोनों ही राज्यों के और त्रिपुरा में हुए चुनाव के परिणाम 3 मार्च को घोषित कर दिये जायेंगे.
यहां चर्चा कर दें कि मेघालय में 18 फरवरी को ईस्ट गारो हिल्स जिले में एक आईईडी विस्फोट में राकांपा प्रत्याशी जोनाथन एन संगमा की मौत हो जाने के कारण विलियमनगर सीट पर चुनाव रद्द कर दिया गया है. जबकि नगालैंड में एनडीपीपी प्रमुख नीफियू रियो को उत्तरी अंगामी-द्वितीय विधानसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है.
मेघालय: 370 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
मेघालय में कांग्रेस ने 59 और भाजपा ने 47 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. यहां लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पीए संगमा के पुत्र कॉनराड संगमा की नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और भाजपा अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (एनईडीए) में एनपीपी भाजपा की सहयोगी है.
नगालैंड: पहली बार अपने दमखम भाजपा
नगालैंड में भाजपा नीफियू रियो की नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ किनारे लगने की उम्मीद लगाये बैठी है. दोनों गठबंधन भागीदारों में से एनडीपीपी ने 40 सीटों पर और भाजपा ने शेष 20 सीटों पर उम्मीदवार दिये हैं. वर्ष 1963 में नगालैंड के अस्तित्व में आने के बाद कांग्रेस ने तीन मुख्यमंत्री दिये. लेकिन वह अब केवल 18 सीटों पर किस्मत आजमा रही है जबकि भाजपा यहां 20 सीटों पर खड़ी है.
नगालैंड : 2,156 मतदान केंद्रों में से 1100 अति संवेदनशील
अधिकारियों ने बताया कि नगालैंड में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ ) की 281 कंपनी के अलावा राज्य पुलिस बल को तैनात किया गया है. नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने बताया कि नगालैंड के 2,156 मतदान केंद्रों में से 1100 को अति संवेदनशील, 530 को संवेदनशील और 526 को सामान्य घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों की देखरेख सीएपीएफ करेगा और राज्य पुलिस उसकी मदद करेगी। नगालैंड में 11,76,432 मतदाताओं में से 5,97,281 पुरूष और 5,79,151 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. सैन्य सेवाओं में कार्यरत मतदाताओं की संख्या 5884 हैं. नगालैंड में चुनाव से पहले नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान की मांग कर रही नगालैंड ट्राइबल होहोज एंड सिविल ऑर्गनाइजेशन्स (सीसीएनटीएचसीओ) की कोर समिति ने ‘‘चुनाव नहीं’ का फरमान जारी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




