ePaper

जिग्नेश मेवानी ने जतायी आशंका-मेरा एनकाउंटर कर सकती है पुलिस

Updated at : 24 Feb 2018 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
जिग्नेश मेवानी ने जतायी आशंका-मेरा एनकाउंटर कर सकती है पुलिस

वडगाम : गुजरात की राजनीति में तेजी से उभरे दलित नेता जिग्नेश मेवानी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, उन्हें यह आशंका इसलिए हो रही है क्योंकि पुलिसवालों का एक वाट्सएप ग्रुप चैट वायरल हुआ है, जो कई सवाल खड़े कर रहा है. जिग्नेश ने ट्वीट कर आशंका जतायी है कि उनका एनकाउंटर किया जा […]

विज्ञापन


वडगाम :
गुजरात की राजनीति में तेजी से उभरे दलित नेता जिग्नेश मेवानी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं, उन्हें यह आशंका इसलिए हो रही है क्योंकि पुलिसवालों का एक वाट्सएप ग्रुप चैट वायरल हुआ है, जो कई सवाल खड़े कर रहा है.

जिग्नेश ने ट्वीट कर आशंका जतायी है कि उनका एनकाउंटर किया जा सकता है. उन्होंने ट्वीट किया है- मैं आपको गुजराती वेबपोर्टल का लिंक दे रहा हूं, जिसमें वाट्‌सएप ग्रुप का चैट वायरल है और दो अधिकारी मुझे मारने की साजिश कर रहे हैं. उन्होंने लिखा है मुझे मारने के लिए दो अधिकारी बात कर रहे हैं, आखिर यह आदेश कहा से आया है दिल्ली से या गांधी नगर से.
इस ग्रुप का नाम एडीआर पुलिस एंड मीडिया है. जिसमें मीडिया और पुलिस के वरिष्ठ लोग शामिल हैं. वर्ष 2016 में गुजरात के उना में दलितों पर हुए अत्याचार के बाद उभरे जिग्नेश मेवाणी ने गुजरात चुनाव में भारी जीत दर्ज की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola