ePaper

श्रीनगर में मुठभेड़ जारी, दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Updated at : 13 Feb 2018 10:15 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीनगर में मुठभेड़ जारी, दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के करण नगर स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकी को ढेर कर दिया है. जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कैंप के नजदीक स्थित इमारत में 4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी जिन्होंने मंगलवार को कैंप में दोबारा हमले का प्रयास किया था. […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के करण नगर स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकी को ढेर कर दिया है. जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कैंप के नजदीक स्थित इमारत में 4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका थी जिन्होंने मंगलवार को कैंप में दोबारा हमले का प्रयास किया था. इनमें से दो आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. यहां मुठभेड़ अभी भी जारी है.

सुंजवान हमला: एक अन्य जवान का शव बरामद, शहीदों की संख्या हुई छह

सीआरपीएफ के आइजी जुल्फिकार हसन ने बताया कि करण नगर में मुठभेड़ अब भी जारी है. किसी भी नुकसान से बचने के लिए हम सावधानी बरत रहे हैं. वहीं , आईजी कश्मीर ने कहा कि श्रीनगर में मुठभेड़ अंतिम चरण में हैं. कभी भी मुठभेड़ खत्म हो सकता है. हमें आशंका है कि चार आतंकी यहां छिपे हैं.

बोलीं रक्षा मंत्री सीतारमण- सुंजवान हमले की कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, जगह और समय हम तय करेंगे

आपको बता दें कि रात भर की शांति के बाद श्रीनगर में करन नगर इलाके की एक इमारत में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार सुबह फिर से मुठभेड़ शुरू हो गयी. सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच फिर से मुठभेड़ शुरू हो गयी. सुरक्षा बल आतंकवादियों पर अंतिम हमले की तैयारी कर रहे थे जब गोलीबारी फिर से शुरू हुई. मुठभेड़ में आज किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

यहां सोमवार को हुई गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था. सीआरपीएफ ने दावा किया कि उसने करन नगर इलाके में अर्द्ध सैनिक बल के शिविर पर आतंकवादी हमले के प्रयास को विफल कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola