ePaper

जम्मू-कश्मीर में जैश के पांच आतंकवादी ढेर, घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम

Updated at : 15 Jan 2018 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में जैश के पांच आतंकवादी ढेर, घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकवादियों को मार गिराया. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि6 आतंकवादी मारे गये हैं. पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने पहले बताया था कि उरी सेक्टर के दुलांजा इलाके में सेना, […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकवादियों को मार गिराया. रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि6 आतंकवादी मारे गये हैं. पुलिस महानिदेशक एसपी वैद ने पहले बताया था कि उरी सेक्टर के दुलांजा इलाके में सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के एक संयुक्त अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादी मारे गये हैं.

वैद ने एक ट्वीट में कहा था, ‘जैश-ए-मोहम्मद के तीन आत्मघाती आतंकवादी उरी सेक्टर के दुलांजा इलाके में घुसपैठ की साजिश के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेनाऔर सीएपीएफ के एक संयुक्त अभियान में मारे गये. चौथे आतंकवादी की तलाश जारी है.’ डीजीपी ने हालांकि बाद में चौथे आतंकवादी के भी मारे जाने की पुष्टि कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola