पार्टी करने गये इंजीनियरिंग के चार छात्र की नहर में डूबकर मौत, शव बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इलुरू : दिल दहला देने वाली एक घटना में पश्चिम गोदावरी जिले के इलुरू में इंजीनियरिंग के चार छात्रों की मौत सिंचाई टैंक (नहर) में डूबकर मौत हो गयी. इन चारों छात्रों की लाश बरामद हो गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग के यह चारों छात्र यहां पार्टी मनाने आये थे और नहाने के […]
विज्ञापन
इलुरू : दिल दहला देने वाली एक घटना में पश्चिम गोदावरी जिले के इलुरू में इंजीनियरिंग के चार छात्रों की मौत सिंचाई टैंक (नहर) में डूबकर मौत हो गयी. इन चारों छात्रों की लाश बरामद हो गयी है.
Andhra Pradesh: 4 engineering students, who went to party, drowned in an irrigation tank in West Godavari's Eluru. All the bodies have been recovered. (7.01.2018) pic.twitter.com/PQvTJgmpQ3
— ANI (@ANI) January 8, 2018
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजीनियरिंग के यह चारों छात्र यहां पार्टी मनाने आये थे और नहाने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गये. घटना कल की है. दुर्घटना का शिकार हुए चारों छात्र 20-22 साल के थे. मारे गये स्टूडेंट्स के नाम हैं गुमी विजयशंकर (22) कालिंदिनी हरिकृष्णराजू (22), अंकाला साईकिरण परशुराम(22) और कोटा साईं (20) साल.
चारों छात्र रामचंद्र इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते थे, वे शनिवार को कक्षाएं छोड़कर यहां पहुंचे थे. वे वैटलुरू के इस नहर में नहा रहे थे उसी दौरान यह हादसा हुआ. घर वालों ने उनकी तलाश तब शुरू की जब वे देर रात तक घर नहीं पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










